National

Holi 2023: होली के रंग में रंगा बाजार, हर्षोल्लास के साथ लोग कर रहे जमकर खरीदारी

फाल्गुन माह के साथ रंगों का उत्साह हर ओर छाया हुआ है। रंगों का त्योहार होली का उत्साह चारों ओर देखने को मिल रहा है। इसके लिए बाजार भी पूरी तरह तैयार है। इस बार होली कई विशेष संयोगों के साथ आ रही है। बुराई के अंत के रूप में होलिका दहन भी देशभर में किया जाएगा। होली पर्व में बाजारों में रंग और गुलाल के साथ-साथ गुजिया, मिठाई और नमकीन की भी जोर-शोर से खरीदारी हो रही है।

इस बार होली का विशेष संयोग

इस बार होली का विशेष संयोग है। खास मौके पर शनि 30 साल बाद स्वराशि कुंभ में विराजमान हैं और देवगुरु बृहस्पति स्वराशि मीन में विराजमान हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंभ राशि में त्रिग्रही योग भी बन रहा है। कुंभ में शनि, सूर्य और बुध की युति का भी निर्माण हो रहा है। 30 साल बाद होली पर ये ग्रहों की युति एक अद्भुत संयोग बना रही है होली पर बन रहे हैं। 4 विशेष शुभ योग, पूजा व्रत और दान का मिलेगा कई गुणा पुण्य होली पर बन रहें है। इस बार होलिका दहन के दिन वाशी योग, सुनफा योग, शंख योग और सुकर्मा के शुभ योगों का संयोग बन रहा है।

लोगों ने शुरू की खरीदारी

इन दुकानों में पूछपरख करने के साथ लोग होली सामग्री की खरीदी भी शुरू कर दिए है। बाजार में 50 रुपये से 500 रुपये से अधिक कीमत वाले पिचकारी उपलब्ध है। सामान्य मुखौटा, बाल, टोपी, मैजिक बैलून, विभिन्न प्रकार के कलर, रंग-गुलाल समेत कई सामग्रियों की बिक्री शुरू हो गई है। छह व सात मार्च को होली के लिए सजे बाजारों में जमकर बिक्री होने की संभावना है। कोरोना संक्रमण के कंट्रोल में आ जाने के बाद इस साल देश भर में होली पर्व को बेहतर ढंग से मनाने की तैयारी है, ऐसे में पर्व को लेकर लोगों में इस साल काफी उत्साह है।

शुरू हुआ होली का उत्सव

होली पर्व शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन शेष है। पर्व को लेकर शहर में होली का बाजार सजकर तैयार है। जगह-जगह पिचकारी, रंग-गुलाल समेत अन्य सामग्रियों की दुकानें सजकर तैयार है। वहीं नगाड़ा भी पहुंच चुका है। पर्व नजदीक आने के साथ बाजार में पूछपरख के साथ खरीदी भी शुरू हो गई है। रंगों के पर्व होली को लोग बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं।

स्वादिष्ट मिठाइयों की बढ़ी डिमांड

होली के त्याैहार के शुभ अवसर को लोग खुशियां व बधाईयां देकर पर्व मनाने में जुट गए हैं और बाजार भी खरीददारों के लिए सज गए हैं। बाजारों में अबीर गुलाल रंग, गुझियां, मिठाई, दही बड़ा और मुंह का स्वाद बदलने वाले नमकीन की खरीदारी जोर शोर हो रही है। एक-दूसरे से मिठाइयों की प्रतिस्पर्धा करने वाले दुकानों में रंग-बिरंगी स्वादिष्ट गुजियां सजाकर लगा दी गई है। छोटे बड़े बाजारों में होली की तैयारी करते हुए भारी भीड़ मौजूद देखी जा रही है। विभिन्न बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम भी चुस्त-दुरुस्त रखे गए हैं।

प्राकृतिक होली पर भी जोर

इस बार बाजार में भी हर्बल रंगों की मांग के साथ देखने को मिल रही है। भारतीय बाजार में उत्पादक भी केवल खादी के कपड़ों, अगरबत्ती, मोमबत्ती, दीया, शहद, धातु कला उत्पादों, कपास और रेशमी कपड़ों, कृषि उत्पादों और खाद्य पदार्थों तक सीमित नहीं है। होली के पर्व को देखते हुए वे बाजार में हर्बल रंग लेकर आ गए हैं। होली के लिए सजे इन बाजारों में हर्बल रंग ग्राहकों की पहली पसंद बन गए हैं। विभिन्न फूलो फलो पेड़ की पत्तियों एवं पौधों से बने प्राकृतिक रंगों से शरीर को लाभ पहुंचेगा। फूलों फलो पौधों के पत्तियों एवं पौधों से बने प्राकृतिक रंगों से बने हर्बल रंगों से फ्रेंडली होली मनाने का चलन देश भर काफी देखने को मिल रहा है। ऐसे में आप भी हर्बल गुलाल और भारतीय उत्पादों खरीदकर इन्हें बढ़ावा देने और देश की तरक्की और विकास में अपना योगदान दे सकते हैं।

VARANASI TRAVEL
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: