UP Live

गाजियाबाद श्मशान हादसा : गिरफ्तार हुआ मुख्य आरोपी, फरार ठेकेदार पर था 25 हजार का ईनाम

गाजियाबाद : गाजियाबाद के मुरादनगर में श्मशान घाट के लेंटर ढहने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद निर्माण करने वालो की पुलिस को तलाश थी। मामले में ठेकेदार और नगरपालिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई थी। पुलिस ने सोमवार को ये जानकारी दी थी कि मामले में तीन से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हादसे का मुख्य आरोपी अजय त्यागी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आज तक के मुताबिक हादसे के बाद से अजय त्यागी फरार था। गाजियाबाद पुलिस ने आरोपी त्यागी पर 25 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया था।

मामले में ईओ, इंजीनियर और सुपरवाइजर को पहले हीं गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि ठेकेदार फरार चल रहा था। आरोपी ठेकेदार अजय त्यागी को सोमवार देर रात गिरफ्तार किया गया। इनके खिलाफ धारा 304, 337, 338, 409, 427 के तहत मुरादनगर थाने में मुकदमा दर्ज। किया गया है। घटना के तुरंत बाद उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मामले में जांच और कार्रवाई के आदेश दिए थे। इस घटना पर पीएम मोदी ने भी दुख जताया था।

VARANASI TRAVEL
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: