Varanasi

धूमधाम से मना मुख्यमंत्री का 51वां अवतरण दिवस

वैदिक मंत्रोच्चार एवं आरती के साथ दीर्घायु के लिए की गई कामना

दुद्धी, सोनभद्र- प्राचीन शिवाजी तालाब स्थित उत्सव वाटिका परिसर में विश्व हिंदू महासंघ के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन भजन, गौ-पूजन, अंगवस्त्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रम कर मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ यशस्वी मुख्यमंत्री योगी के दीर्घायु होने की कामना के साथ उनके चित्र की आरती कर एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि ओमप्रकाश सिंह सम्भाग प्रभारी मंत्री उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की काया ही पलट दी है। उनके जन्मदिन पर हम सभी लोग उनके दीर्घायु होने की कामना करते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश विकास की पटरी पर दौड़ रहा है जो आगे चलकर देश ही नही अपितु पूरे विश्व मे नजीर बन जाएगा। विशिष्ट अतिथि राजकुमारी देवी महामंत्री वाराणसी, विधायक दुद्धी रामदुलारे गोंड़ ने मुख्यमंत्री योगी जी के जन्मदिन पर सभी पदाधिकारियों समेत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले कलाकारों एवं बच्चों को सम्मानित कर मुख्यमंत्री के किये गए कार्य का विस्तार से वर्णन किया। कहा कि ऐसे महामानव का अवतरण सदियों में एक बार होता है।जो देश राज्य के साथ साथ धर्म व संस्कृति की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। इस अवसर पर शम्भू सिंह, सत्यप्रकाश पांडेय, उमेश ओझा, रामकुमार जायसवाल, गणेश श्रीवास्तव, सुमन पटेल, सन्दीप तिवारी, मनोज कुमार सिंह, राकेश श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

VARANASI TRAVEL
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: