National

रुलाने वाली है गर्मी…साल का पहला हीटवेव अलर्ट जारी

नई दिल्ली । देश के कई राज्यों में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने भी रविवार को इस वर्ष का पहला हीटवेव अलर्ट जारी जारी कर दिया है। इस अलर्ट में कच्छ और कोंकण क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 37-39 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की भविष्यवाणी की गई है।अनुमान जताया गया है कि देश में इस बार वसंत का मौसम आए बिना ही गर्मी का सीजन आ सकता है और लोगों को इस बार गर्मी खूब रुलाएगी।

अधिकारियों की मानें तो यह अलर्ट इस बार काफी जल्दी आया है, क्योंकि आमतौर पर ऐसे अलर्ट मार्च में ही जारी किए जाते हैं। पश्चिम और उत्तर-पश्चिम भारत के बड़े हिस्सों के साथ ही कई हिमालयी शहरों में साल के इस समय के अनुरूप तापमान से 5-10 डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान दर्ज किया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस था और अगले तीन से चार दिनों तक दिन का तापमान इसी स्तर पर बने रहने की संभावना है।

देश के पश्चिमी भाग में तेजी से बढ़ेगा तापमान

गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ देश के पश्चिमी भाग में अधिकतम तापमान 3-4 डिग्री सेल्सियस से बढ़ रहा है। यह स्थिति विशेष रूप से तेज है, जहां कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री अधिक है। उत्तर पश्चिम भारत में कम से कम 21 फरवरी तक स्थिति ऐसी ही रहने की संभावना है।

देश के कुछ हिस्सों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक या उसके आसपास दर्ज किया जा चुका है। शनिवार को भुज में 39.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 9 डिग्री अधिक है। वहीं, राजकोट में 38.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 8 डिग्री अधिक है, सूरत 37.2 डिग्री सेल्सियस, सामान्य से 5 डिग्री अधिक, नलियाया 38.6 डिग्री सेल्सियस, सामान्य से 9 डिग्री और बाड़मेर में 38.3 डिग्री सेल्सियस, सामान्य से 10 डिग्री अधिक रहा।(वीएनएस)

VARANASI TRAVEL
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: