UP Live

फंदे से लटकती युवक की लाश मिली, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

लार, देवरिया । लार थाना क्षेत्र में अपनी रिस्तेदारी में आए एक लड़के का शव सोमवार की सुबह फंदे से लटकता मिला। युवक के परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर लार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लड़का सिवान बिहार का रहने वाला था।
जानकारी के अनुसार बिहार के सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के धमऊर गांव के रहने वाला कन्हैया साहनी (22 वर्ष) पुत्र केदार साहनी सूरत में मजदूरी करता था। लाँकडाउन की वजह से वह गांव आया था। उसकी शादी गुठनी थाना क्षेत्र के एक गांव में तय हो गयी थी। कन्हैया की होने वाली पत्नी अपने रिस्तेदारी में लार थाना क्षेत्र के पिंडी आई थी। उसी गांव में कन्हैया के फूफेरे भाई परमहंस पुत्र राम लखन साहनी का भी घर है। कन्हैया अपने फुफेरे भाई से मिलने का बहाना लेकर पिण्डी गांव में रविवार को सुबह ही पहुंच गया।
रात्री में भोजन करने के बाद सभी लोग सोने चले गये। कन्हैया अपनी होने वाली पत्नी से मिलने घर के उत्तर दिशा के तरफ खंडहर में गया था। सोमवार की सुबह लोगों ने घर के जंगले से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ उसका शव देखा। लड़के का पैर जमीन पर था। घटना की जानकारी मिलने पर लड़के के रिस्तेदार और उसके परिजन घटना स्थल पर आए। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। लड़के के फुफेरे भाई परमहंस साहनी ने कन्हैया की हत्या कर शव टांगने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

VARANASI TRAVEL
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: