Varanasi

भाजपा की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए सभी को एक घंटा समय देना होगा :सुनील ओझा

विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल, कार्यकर्ताओं की भारी फौज के कारण ही संभव हुआ - दयाशंकर मिश्र

– राष्ट्र व समाज के हित के लिए भाजपा जरूरी – रविंद्र जायसवाल
– लोकतंत्र हमारी पार्टी के पंचनिष्ठा में से एक – डॉ नीलकंठ तिवारी

  • रोहित सेठ

वाराणसी । भारतीय जनता पार्टी द्वारा रविवार को दुर्गाकुंड स्थित धर्मसंघ भवन में महानगर कार्यसमिति व डाटा प्रबन्धन एवं उपयोगिता की बैठक भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कार्यसमिति बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा रहे। बैठक कुल 4 सत्रों में संपन्न हुआ। प्रारंभ में मुख्य अतिथि प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, राज्यमंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु एवं रविंद्र जायसवाल, विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी एवं सौरभ श्रीवास्तव, क्षेत्रीय महामंत्री एवं महानगर प्रभारी संतोष पटेल, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, निवर्तमान महापौर मृदुला जायसवाल ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन कर पुष्प अर्पित किया। उपस्थित अतिथियों को अंगवस्त्रम प्रदान कर उनका स्वागत किया गया, तत्पश्चात वंदे मातरम गीत डॉ गीता शास्त्री, प्रज्ञा पांडेय एवं नेहा कक्कड़ ने गाया।

अध्यक्षीय उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने अपने 3 वर्षों के कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए महानगर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश का प्रभारी सुनील ओझा ने उद्धघाटन सत्र को सम्बोधित करते हुये कहा कि जिस प्रकार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता राष्ट्रहित में प्रतिदिन एक घंटा स्वयं को समर्पित करते हैं, उसी प्रकार भाजपा की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को प्रतिदिन 1 घंटे का समय देना होगा। केंद्र तथा प्रदेश सरकार के कार्यों की जिम्मेदारी तथा बजट को जन जन तक पहुंचाने का कार्य हम सभी कार्यकर्ताओं की है। श्री सुनील ओझा ने केंद्र सरकार की अमृतकाल का पहला पूर्ण बजट प्रस्तुत किये जाने पर कहा कि सरकार ने अपनी योजना आगामी 25 साल, सन 2047 तक का करके दूरगामी संदेश दिया है।

र्यसमिति बैठक संबोधित करते हुए राज्यमंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल कार्यकर्ताओं की भारी फोर्स के कारण ही संभव हो सका। बैठक में राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि राष्ट्रवाद हमारी पहचान है। हम राष्ट्रवाद के पोषक रहे है। मोदी को रोकने के लिए देश की सारी नकारात्मक ताकते एक हो गयी है। देश के उत्थान के लिए मोदी जी सतत लगे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र व समाज के लिए भाजपा जरूरी है। भाजपा 2024 में लोकसभा का चुनाव न जीते इसके लिए सारे विपक्षी जनता में भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे है, इसीलिए देश को विकास और राष्ट्रवाद के मुद्दे को हटाने के लिए रामचरित मानस पर अपने स्वभाव के अनुसार टिप्पणी कर रहे है। ये देश को तोड़ने वाली पार्टियां है। भारतीय जनता पार्टी देश को जोड़ने का काम करती है।

कार्यसमिति के दूसरे सत्र को सम्बोधित करते हुए प्रदेश मंत्री शंकर गिरी ने कहा कि हम सब सौभाग्यशाली है कि अपनत्व व परिवार का भाव मिलने के कारण निस्वार्थ भाव से भारतीय जनता पार्टी में कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि आज भी एक विशेष संप्रदाय के लोग भारत के विभाजन में लगे हैं। उन्होंने कहा कि रामचरितमानस के पन्ना फाड़ने का कार्य समाजवादी पार्टी कर रही है। द्वितीय सत्र के दौरान महानगर महामंत्री जगदीश त्रिपाठी ने राजनैतिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया जिसका समर्थन महानगर आत्मा विशेश्वर, अभिषेक मिश्रा, बृजेश चौरसिया, नीरज जायसवाल और राजकुमार जायसवाल तथा अनुमोदन महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने किया। द्वितीय सत्र के अंत में मधुप सिंह ने पार्टी के प्रति समर्पित 24 कार्यकर्ताओं के देहावसान पर पार्टी की ओर से संवेदना व्यक्त किया, जिस पर उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखा।कार्यसमिति की तीसरे सत्र में ई० अशोक यादव ने सहकारिता के महत्व पर प्रकाश डाला।

आई टी के क्षेत्रीय संयोजक विजय गुप्ता ने कहा कि डाटा प्रबंधन पार्टी के विस्तार का आधारभूत अंग है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी दायित्व वान का डाटा एक प्लेटफार्म पर उपलब्ध हो उसके लिए सरल ऐप डाउनलोड करा की डाटा फीड कराया जाना है, इसलिए पार्टी ने सरल एप्प का निर्माण किया है। तीसरे सत्र के मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व राज्यमंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने कहा कि आज भारत विश्व के शक्तिशाली अर्थव्यवस्था वाले देशों के समूह जी-20 की अध्यक्षता करने जा रहा है, जो देशवासियों के लिए गौरव का विषय है। श्री तिवारी ने कहा कि लोकतंत्र हमारी पार्टी के पंचनिष्ठा में से एक है। पंचप्राण को लेकर काम करते हैं, तो स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष में विकसित शक्तिशाली और गौरवशाली भारत होगा।

उन्होंने कहा कि आज मोदी के नेतृत्व में भारत की स्वीकार्यता पूरे विश्व में बढ़ी है। उत्तर प्रदेश के अंदर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 17 लाख करोड़ से अधिक का निवेश इस वर्ष आया है। गुंडे माफिया आज जेल के अंदर है इसलिए प्रदेश में निवेश के लिए निवेशकर्ताओं में भरोसा बढ़ा है। कार्यसमिति के चौथे सत्र को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय महामंत्री एवं महानगर प्रभारी संतोष पटेल ने आगामी कार्य योजनाओं पर प्रकाश डाला। चारों सत्रों का संचालन नवीन कपूर, अशोक पटेल, डॉ रचना अग्रवाल तथा एडवोकेट अशोक कुमार ने किया। मीडिया प्रभारी किशोर सेठ के अनुसार अंत में कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रगान गाकर कार्यसमिति का समापन हुआ। धन्यवाद ज्ञापन महानगर उपाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव व मधुकर चित्रांश ने दिया।

कार्यसमिति की बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, क्षेत्रीय महामंत्री एवं महानगर प्रभारी संतोष पटेल, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष प्रदीप अग्रहरी, राज्यमंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु, राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, विधायक डॉक्टर नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, निवर्तमान महापौर मृदुला जायसवाल, आत्मा विशेश्वर, डॉक्टर आलोक श्रीवास्तव, डॉक्टर गीता शास्त्री, अभिषेक मिश्रा, इंजीनियर अशोक यादव, मधुकर चित्रांश, एडवोकेट अशोक कुमार, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, अशोक पटेल, मीडिया प्रभारी किशोर सेठ, शैलेंद्र मिश्रा, अभिनव पांडेय, डॉ अनुपम गुप्ता, नीरज जायसवाल, बृजेश चौरसिया, डॉक्टर हरि केशरी, किशन कनौजिया, मधुप सिंह, दिलीप साहनी, विवेक मौर्य, डॉ रचना अग्रवाल, कुणाल पांडेय, इंदु शेखर गुप्त, रवि राय, रितिक मिश्रा, मनु राय, कुणाल पांडेय, कुसुम पटेल, शोभनाथ मौर्या, योगेश सिंह पिंकू, जितेंद्र सोनकर, अरविंद खरवार सहित सभी 13 मंडल अध्यक्ष भी उपस्थित रहे।

VARANASI TRAVEL
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: