State

संपत्ति के विवाद में बड़े भाई व भाभी को मारी गोली

अस्पताल के रास्ते में दोनों ने तोड़ा दम, आरोपी गिरफ्तार

सतना। शुक्रवार को संपत्ति के बँटवारे को लेकर दो भाइयों शुरू हुए विवाद का अंत बड़े भाई एवं उनकी पत्नी की दर्दनाक मौत से हुआ। घटना सतना के प्रेम नगर की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सतना के प्रेम नगर मोहल्ले के रहने वाले दो सगे भाइयों में संपत्ति के बँटवारे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। बताया गया है कि पेशे से दोनों भाई हाई कोर्ट में वकालत करते थे। शुक्रवार को छोटा भाई ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह अपने बड़े भाई यशपाल के यहाँ गया और संपत्ति को लेकर वाद विवाद करने लगा। यह विवाद बढ़ता गया और हाथापाई शुरू हो गई।

बताया गया हाई कि इसी बीच छोटे भाई ने अपनी पिस्तौल निकाल ली और बड़े भाई पर फायर कर दिया। गोली कि आवाज़ सुनकर वहाँ पहुंची आरोपी कि भाभी सुनीता सिंह पर भी उसने गोली दाग दी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन उन्हें अस्पताल ले जया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हत्या के अपराध में हिरासत में ले लिया है।

VARANASI TRAVEL
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: