Site icon CMGTIMES

नशे में धुत देवर ने भाभी को मारा चाकू,हालत गंभीर

सांकेतिक तस्वीर

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में बीती रात एक युवक ने अपनी भाभी को चाकू घोंप कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की जानकारी पर भिटौली थाना के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार रॉय मौके पर पहुंचे। इसके बाद गंभीर रूप से घायल महिला और उसके देवर को परतावल सीएचसी ले जाया गया। महिला की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।

प्राप्त समाचार के अनुसार अहिरौली गांव निवासी विमला (38) पत्नी छोटकन सोमवार रात बच्चों के साथ घर में मौजूद थी। उसका पति छोटकन विदेश में रहता है। ग्रामीणों के कथना अनुसार उसी समय देवर किशोर नशे की हालत में घर आया और अपनी भाभी को गाली देने लगा। भाभी विमला उसका विरोध करने लगी जिस पर देवर ने चाकू से भाभी के पेट में वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। यह देख महिला के आठ और दस साल के बच्चे अपनी मां को बचाने के लिए चाचा किशोर से भिड़ गए।

सिर में चोट लगने से किशोर भी घायल हो गया। मारपीट में बच्चों को भी चोट आ गई। घटना की चीख-पुकार सुनकर आस-पास पड़ोस के लोग मौके पर एकत्र हो गए। उन्होंने भिटौली पुलिस को घटना की सूचना दी। गश्त पर निकले थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार रॉय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला और उसके देवर को फौरन उपचार के लिए परतावल सीएचसी में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।

Exit mobile version