जिलाधिकारी ने जिला न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए किया निरीक्षण

जिला जज के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में मंत्रणा की

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी के साथ जिला जज न्यायालय परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के लिए जानकारी प्राप्त की। परिसर की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए बाउण्ड्रीवाल को ऊंचा उठाने की आवश्यकता बतायी गयी।
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने परिसर के प्रवेशद्वारों की सुरक्षित इंट्री तथा जज, वकील, मुक्किल, न्यायालय कर्मियों, वादकारियों के प्रवेश के लिए प्रवेश द्वारों का निर्धारण किये जाने पर जोर दिया। निरीक्षण के बाद जिला जज के साथ उनके सभागार में न्यायालय परिसर की सुरक्षा सम्बन्धी गहन समीक्षा की गई।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी के साथ ही एडीएम सिटी, एसपी सिटी व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Exit mobile version