Politics

प्रदेश का विकास सिर्फ योगी से ही,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव का दावा

मल्हनी उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी मनोज सिंह के पक्ष में जनसभा"

जौनपुर। मल्हनी उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी मनोज कुमार सिंह के पक्ष में आयोजित एक जनसभा को सम्बोधित करते हुये पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि “अगर देश का विकास कोई कर सकता है तो वो मोदी जी कर सकते हैं और प्रदेश का अगर कोई विकास कर सकता है तो वो हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी कर सकते हैं।” उन्होंने एक वाकया बताया कि हम एक जगह गए थे। वहां कुछ महिलाएं मिलीं। उनसे हमने पूछ लिया कि यह जो पक्का मकान हैं कौन दिया है तो वहां पर उपस्थित महिलाओं ने कहा कि ये पक्का मकान हमारे बेटे ने दिया है। जानते हैं वो बेटा किसको बोली थी, वो बेटा बोली थी देश के व प्रधानमंत्री मोदी जी को।
प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि इस देश में महिलाओं के लिये, किसानों के लिये, गरीबों के लिए और मजदूरों के लिए अगर कोई काम किया है तो वो है मोदी जी। जिन्होंने महिलाओं के लिये शौचालय और उज्ज्वला गैस दिये। किसानों को किसान सम्मान निधि दिया और गरीबोँ को पक्का मकान दिए। उन्होंने आगे बोलते हुये कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार देश के किसानों का कर्ज माफ की और योगी जी ने कोरोना महामारी में जिस मेहनत और लगन से काम किया, उसी की देन है कि आज कोरोना जैसी महामारी को बढ़ने नहीं दिया। अमेरिका जैसे देश में जिसकी आबादी 32 करोड़ की है। वहां कोरोना से मरने वालों की संख्या बहुत थी परन्तु योगी जी के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कोरोना पर विजय प्राप्त कर ली गई।
मल्हनी प्रत्याशी मनोज सिंह को उन्होंने खड़ा कराकर जनता से आशीर्वाद मांगा और अंत में लोगों को नसीहत भी देते हुए कहा कि वोटकटवा से सावधान रहें। जैसे मनोज सिंह की पत्नी ने स्व. पारस नाथ यादव की पत्नी को हराया था, उसी तरह आप का आशीर्वाद रहा तो यही मनोज सिंह उनके बेटे को भी हरायेंगे। जनसभा में बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, मछलीशहर के सांसद बीपी सरोज, संत कबीर नगर के सांसद प्रवीण निषाद, प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी, कैबिनेट मंत्री और मल्हनी चुनाव के प्रभारी अनिल राजभर, प्रदेश मंत्री संजय राय, जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह, विधानसभा संयोजक और जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय, वाराणसी से विधायक नीलकंठ तिवारी,स्थानीय विधायक हरेंद्र प्रसाद सिंह, रमेश चंद्र मिश्र एवं दिनेश चौधरी, जिला महामंत्री सुशील मिश्र, जिला उपाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, सुरेंद्र सिंघानिया,सुनील तिवारी, पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, डीसीएफ चेयरमैन धनंजय सिंह, जिला मंत्री राजू दादा, राज पटेल, विजय लक्ष्मी साहू, अभय राय, मछलीशहर के जिला अध्यक्ष रामविलास पाल, जिला महामंत्री मछलीशहर मनोज दुबे,राजेश श्रीवास्तव बच्चा भैया, इंद्रसेन सिंह आदि खास तौर पर उपस्थित रहे।

VARANASI TRAVEL
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: