Site icon CMGTIMES

देवानंद देव और नीलम गिरी का भोजपुरी गाना ‘दरदिया बड़ा तंग कइले बा’ हुआ रिलीज

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अदाओं और अपनी बोल्डनेस से लोगों को मदहोश करने वाली एक्ट्रेस नीलम गिरी अक्सर अपने नए नए गानों की वजह से सुर्ख़ियों में रहती हैं। भोजपुरी क्वीन नीलम गिरी ने कम समय में इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमा लिया है। सोशल मीडिया पर वो अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इस कड़ी में अब नीलम गिरी की मोहक अदाओं से भरपूर और सिंगर देवानंद देव का गाया हुआ नया सांग ‘दरदिया बड़ा तंग कइले बा’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।

VIDEO | Dardiya Bada Tang Kaile Ba | #Devanand Dev | #Neelam Giri | दरदिया | Bhojpuri New Song 2022

सिंगर देवानंद देव जब भी कोई गाना लेकर आते हैं तो वह गाना अलग ही मिजाज का होता है। चाहे वह लोकगीत हो, सैड सॉन्ग या रोमांटिक गाना  श्रोताओं को खूब पसंद आता है। इस क्रम में देवानंद देव का गाया हुआ  मस्तीभरा सांग ‘दरदिया बड़ा तंग कइले बा’ जारी होते ही छा गया है। इस गाने में भाभी के रूप में नीलम अपने देवर से शिकायत करती नजर आ रही हैं। हर बार की तरह इस बार भी सांग में नीलम गिरी के एक्सप्रेशन्स कमाल के दिख रहे हैं। सांग ने सोशल मीडिया में आते ही आग लगा दी है। गाने तेजी से देख व सुना जा रहा है।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत ‘दरदिया बड़ा तंग कइले बा’ को देवानंद देव ने अपने मधुर स्वर से सजाया है। वही इसका संगीत बाबूलाल जी ने दिया है। गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। गाने में फीचर अभिनेत्री नीलम गिरी ने किया है। निर्देशक आर्यन देव, डीओपी राजेश राठौर और रवि राठौर, एडिटर मीत जी, कोरियोग्राफर सम्राट अशोक, प्रोडक्शन हेड पंकज सोनी हैं।

Exit mobile version