Astrology & Religion

आज का राशिफल : जानें क्या कहती है आपकी ग्रहदशाएं

मेष – बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वस में वृद्धि होगी।

वृष – शुक्र, चंद्र, मंगल, बुध की युति व्यावसायिक मामलों में सफलता देगी। पारिवारिक मामलों में जोखिम न उठाएं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मिथुन – किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कर्क – आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। नए संबंध बनेंगे।

सिंह – आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। नेत्र विकार के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

कन्या – स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पिता या घर के मुखिया से विवाद न करें। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संयम से काम लें।

तुला – आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में प्रगति होगी।

वृश्चिक – भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्यके प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

धनु – आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

मकर – कुछ पारिवारिक, कुछ व्यावसायिक तनाव मिल सकता है। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यर्थ के मामलों को लेकर मन अशांत रहेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कुंभ – जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। रचनात्मक मामलों में सफलता मिलेगी।

मीन – भागदौड़ रहेगी। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। उपहार या सम्मान की भी संभावना है। व्यर्थ के विवाद में न पड़ें। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।

VARANASI TRAVEL
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: