Crime

देवरिया : चाचा भतीजे की मौत, पुलिस ने दोनों पक्ष से किया गिरफ्तार

देवरिया । रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र में चाचा भतीजे का बरसात के पानी को लेकर विवाद हो गया। जहां चाचा भतीजा दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों पक्ष से विधिक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र में सिधूवा के रहने वाले रोज मुहम्मद (45) पुत्र मन्नान राज गिर मिस्त्री है और भतीजा सलमान (19) पुत्र लाल मुहम्मद है। दोनों के अगल बगल मकान है। दोनों में बरसात के पानी को लेकर विवाद हुआ था। उसके बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचा। घर पहुंचते ही सलमान ने चाकू से चाचा रोज मुहम्मद पर वार कर दिया। जहां लहूलुहान होकर गिर पड़ा। आवाज सुनकर पत्नी जोहरा इलाज के लिए जिला चिकित्सालय पहुंची जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। थोड़ी देर बाद भतीजा सलमान को इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।

थाना रामपुर कारखाना पुलिस टीम ने मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त हासिम अंसारी पुत्र रोज मुहम्मद अंसारी साकिन सिंधुआ थाना रामपुर कारखाना, साबिर अंसारी पुत्र अब्दुल मन्नान अंसारी साकिन सिंधुआ थाना रामपुर कारखाना व एक नफर बाल अपचारी को थाना रामपुर कारखाना पुलिस द्वारा सिंधुआ नहर पुलिया के पास से और जोहरा बेगम पत्नी रोज मुहम्मद साकिन सिंधुआ थाना रामपुर कारखाना दूसरे पक्ष से साहिमा खातून पत्नी लाल मुहम्मद साकिन सिंधुआ थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया ग्राम सिंधुआ को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button