Site icon CMGTIMES

दिल्ली-NCR में हो रही है झमाझम बारिश, फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज

नई दिल्ली, 8 जनवरी। दिल्ली में एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है। बुधवार की रात से ही दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश जारी है। आज सुबह से ही दिल्ली के वसंतकुंज, राजीव चौक और फिरोजशाह रोड इलाके में झमाझम बारिश हो रही है। साथ ही एनसीआर के इलाकों मसल, वैशाली, गाजियाबाद, नोएडा में भी बारिश हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो दिन में भी तेज हवाओं के साथ बारिश होती रहेगी और इससे ठंड भी बढ़ेगी। दिल्ली में बारिश से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में एक बार फिर गिरावट हो सकती है। फिलहाल दिल्ली का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस है।
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से सफरदजंग, पालम, लोधी रोड में मंगलवार को बारिश दर्ज की गई है। यहीं क्रम बुधवार को भी जारी रह सकता है, लेकिन साथ में तेज हवाएं चलेंगी। जिसके तहत हवा की गति से 20 से 25 किमी प्रति घंटे होगी।
बर्फीली हवाओं की वजह से राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4 दिनों में 6 डिग्री तक नीचे गिरेगा। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के पास है, जो शनिवार तक 6 डिगी तक पहंच जाएगा। जबकि मंगलावार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री के पास दर्ज किया गया है, वह शनिवार को 15 डिग्री के पास रहेगा। इसके बाद तापमान में वापस बढ़ोतरी|

Exit mobile version