National

कोरोना की तीसरी लहर-पिछले 24 घंटे में 893 मरीजों की महामारी से हुई मौत ,सर्वाधिक मामले केरल में

भारत इस समय कोरोना की तीसरी लहर का सामना कर रहा है। स्थिति धीरे-धीरे भले ही सुधर रही हैै, लेकिन मरने वालों की लगातार बढ़ती संख्या चिंता का एक विषय बनी हुई है। यहां पिछले 24 घंटे में 893 मरीजों की महामारी से मौत हुई है, जबकि कल यही आंकड़ा 871 था। राहत की बात यह है कि नये मामलों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या अधिक बनी हुई है।उल्लेखनीय है कि देश में पिछले 24 घंटे के दौरान दो लाख 34 हजार 281 नये मामले सामने आये हैं और इसी के साथ कुल मामलों की संख्या बढ़कर चार करोड़ दस लाख 92 हजार 522 हो गई है। इसी दरमियान 62 लाख 22 हजार 682 कोविड टीके लगाये गये हैं।

इसके साथ ही रविवार सुबह सात बजे तक एक अरब 65 करोड़ 70 लाख 60 हजार 692 कोविड टीके लगाये जा चुके हैं।केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस समय देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 18 लाख 84 हजार 937 है, जबकि इससे एक दिन पहले यह संख्या 20 लाख चार हजार 333 थी यानि कि पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या एक लाख 19 हजार 396 घटी है।देश में सक्रिय मामलों की दर इस वक्त 4.59 फीसदी है और इसी के साथ पिछले 24 घंटे में तीन लाख 52 हजार 784 मरीजों के स्वस्थ होने के साथ रिकवरी दर 94.21 दर्ज की गयी है। देश में कोरोना को मात देने वालों की संख्या तीन करोड़ 87 लाख 13 हजार 494 तक पहुंच गयी है। वहीं इस समय मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत पर दर्ज हुयी है।

देश में पिछले 24 घंटे में 16 लाख 15 हजार 993 कोविड परीक्षण किए गये हैं। कुल 72 करोड़ 71 लाख 23 हजार 982 कोविड परीक्षण किए गए हैं।देश भर में सर्वाधिक सक्रिय मामले केरल में हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे में 2758 सक्रिय मामले बढ़ने के बाद इनकी संख्या 336920 हो गयी। वहीं 47649 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 5541834 हो गयी है, जबकि 94 लोगों की मौत होने के बाद मृतकों का आंकड़ा 53191 हो गया है।इसके बाद दूसरे पायदान पर कर्नाटक है, जहां सक्रिय मामलों की संख्या में 36635 घटने के बाद इस वक्त 252162 है।पिछले 24 घंटों में 69902 और मरीजाें के ठीक होने से इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3465995 हो गयी है। वहीं 70 और मरीजों की मौत हुई है जिससे राज्य में मृतकों की संख्या 38874 पर पहुंच गयी है।

VARANASI TRAVEL
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: