कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पहुंची रायबरेली

रायबरेली, 23 जनवरी । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कार्यकर्ताओं के साथ ही आम लोगों से मुलाकात की। यूथ कांग्रेस को और मेहनत करने को कहा। गैर जनपद से आए लोगों को से भी मुलाकात की। गोंडा से आए मुरलीधर पांडे ने प्रियंका से अनुरोध किया कि पार्टी बेहतर तरीके से काम कर रही है लेकिन हमें कार्यकर्ताओं के सुख-दुख का ध्यान रखना होगा।
सुल्तानपुर के पूर्व अध्यक्ष विष्णु प्रकाश तिवारी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बेहतर काम कर रहे हैं लेकिन हमें स्थानीय मुद्दों पर ध्यान देने की जरूरत है। कार्यकर्ताओं में जो जोश आया है उसे और ऊर्जा देने की जरूरत है। इसलिए हमें स्थानीय मुद्दों पर काम करना होगा। इसके साथ ही अन्य लोगों ने भी प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात कर अपनी बात रखी। साथ ही किसी ने बेटी की शादी के लिए कर्ज दिलाने की तो किसी ने इलाज के लिए भी प्रार्थना पत्र दिए

Exit mobile version