Site icon CMGTIMES

कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष को बदला, त्रिपाठी को मिला चार्ज…

प्रतापगढ़ । उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष के पद पर फेरबदल किया है। यहां अब तक जिलाध्यक्ष रहे बृजेंद्र मिश्र को कांग्रेस ने हटाकर उनके स्थान पर लालजी त्रिपाठी को नया जिलाध्यक्ष बनाया है। इस आशय का आदेश 3 जुलाई 2001 इस को पार्टी के सचिव केसी वेणु गोपाल ने जारी किया है। बता दें लालजी त्रिपाठी जौनपुर जिले के मडियाहूं डिग्री कॉलेज के पूर्व प्राचार्य हैं। वह पिछले कई वर्षों से कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी के करीबी रहे।

कांग्रेस ने इस बार लालजी त्रिपाठी पर भरोसा करते हुए जिलाध्यक्ष पद की कमान सौंपी है। लालजी त्रिपाठी को कांग्रेस का नया जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सेवादल के जिलाध्यक्ष महेंद्र शुक्ल, नीरज त्रिपाठी, इरफान अली, विजय शंकर तिवारी, राम रतन तिवारी, रमेश मिश्र, अजय, दानिश माबूद, कपिल दिवेदी, डॉ वीके सिंह समेत कांग्रेसनों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

Exit mobile version