Site icon CMGTIMES

अंसल ग्रुप के दोषियों को पाताल से भी खोजकर लाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

वर्ष 2025-26 का बजट सनातन संस्कृति की सर्वे भवन्तु सुखिनः की अवधारणा के अनुरूप गरीब, अन्नदाता किसान, युवा और महिला उत्थान को समर्पित है

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बजट सत्र के दौरान विधानसभा में अंसल ग्रुप के मामले पर समाजवादी पार्टी को जमकर आड़े हाथों लिया। साथ ही उन्होंने सदन के माध्यम से प्रदेश के होम बायर्स के साथ धोखाधड़ी करने वाले बिल्डर्स को कड़ी चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि अंसल ने एक भी होम बायर के साथ धोखा किया तो उसकी सारी संपत्ति जब्त कर लेंगे। दोषियों को पाताल से भी खोजकर लाएंगे और उन्हें सजा दिलाएंगे। सीएम योगी ने कहा कि अंसल ग्रुप सपा का ही नमूना है।

विधान सभा के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट पर चर्चा करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी | 04 March

सीएम योगी ने कहा कि अंसल ग्रुप सपा की ही उपज थी। सपा के समय ही अंसल की अवैध मांगों को पूरा किया गया और निवेशकों एवं होम बायर्स के साथ धोखा किया गया। ये सारे काम समाजवादी पार्टी की सरकार के समय में हुए थे। सपा सरकार ने अंसल की सीमा को बढ़ाया था। हमारी सरकार ने अंसल की सीमा को घटाया। उन्होंने आगे कहा कि अब हमारी सरकार ने अंसल पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। उस पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दे दिया गया है। हमारी सरकार सबको यह गारंटी देगी कि प्रत्येक बायर्स को उनका पैसा वापस मिल जाए।

मुख्यमंत्री का निर्देश, अंसल ग्रुप के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

लखनऊ में चौधरी चरण सिंह के सम्मान में सीड पार्क की स्थापना करने जा रहे हैं : सीएम योगी

Exit mobile version