Crime

मुहर्रम पर बवाल करने वाले 22 पर मुकदमा

वाराणसी। मुहर्रम के दिन सरैया क्षेत्र में शिया-सुन्नी सुमदाय के लोग आपस में भिड़ गए थे। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर जमकर पथराव करने के साथ ही ताजिया पर हमला कर दिया था। मामले में पुलिस ने बुधवार की आधी रात बाद जैतपुरा थाने में 22 नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है।सब इंस्पेक्टर ईश्वर दयाल दुबे के अनुसार, मुहर्रम के दिन वह सरैया क्षेत्र में ताजिया दफन के कार्यक्रम के लिए पुलिस और पीएसी के जवानों के साथ तैनात थे।

शाम के समय शिया इमामबाड़ा के सामने छित्तनपुरा अठघरवा के लगभग 100 लोग ताजिया लेकर लाइन में खड़े थे। उन्होंने बताया, सुन्नी इमामबाड़ा से अमिया मंडी मड़ई के लगभग 150 लोग ताजिया दफन करके निकल रहे थे। सुन्नी इमामबाड़ा से निकल रहे लोग अपने नियत रास्ते जलालीपुरा की तरफ न मुड़कर ताजिया लेकर खड़े छित्तनपुरा अठघरवा के लोगों की ओर रुख कर गए। इसके साथ ही अमिया मंडी मड़ई के लोगों ने छित्तनपुरा अठघरवा के लोगों पर हमला कर उनकी ताजिया गिरा दीं। दयाल दुबे ने बताया, इसके बाद दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। इसके चलते स्थिति अराजक हो गई। बड़ी मुश्किल से माहौल सामान्य करने में सफलता मिली।

पुलिस हिरासत में 16 शरारती तत्व, कई निशाने पर

मिर्जामुराद। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के करधना गांव में मंगलवार को मुहर्रम के दिन ताजिया जुलूस ले जाते समय बवाल मचाने वाले चिन्हित शरारती तत्वों पर पुलिस द्वारा संगीन धाराओ में मुकदमा दर्ज किया गया है।  कार्रवाई करते हुए  नामजद करीमुद्दीन, शहजाद अंसारी, इजहार अंसारी,एजाज अंसारी, आसिफ अंसारी, ओसामा अंसारी, सोमारु अंसारी, आजाद अंसारी,कलीम अंसारी,इतियाज अंसारी, जरार अंसारी, सुहेल अंसारी,साहिल अंसारी,अमीन अंसारी, जावेद, व मुमताज सभी निवासी करधना गाँव (मिजार्मुराद ) को पुलिस ने अलग-अलग जगहों से दबिश देकर गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस द्वारा पूछताछ जारी है। दो सौ अज्ञात लोग भी  मुकदमे के चपेट में हैं जिनकी तलाश पुलिस कर रही है और अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर  पकड़ने में लगी हुई है। उधर बवाल स्थल पर भारी पुलिस तैनात होने के कारण शांति स्थापित है।

VARANASI TRAVEL
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: