Site icon CMGTIMES

पराली जलाने वाले चार किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

फाईल फोटो -गुगल

भटनी, देवरिया । जनपद के कृषि विभाग के जागरूकता अभियान के बावजूद पराली जलाने से किसान रूक नहीं रहे हैं। भटनी थाना क्षेत्र के उसका गांव में चार किसानों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। धान की पराली जलाने की सूचना मिलने पर उसका गांव में पहुंचे लेखपाल ने चार किसानों को खेत में पराली जलाते हुए देखा। धान की पराली जलाने पर लेखपाल राकेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम उसका निवासी गोपाल सिंह पुत्र रामसूरत, कौशल किशोर पुत्र प्रहलाद, मुनीर पुत्र दिल मुहम्मद व शाबिद के खिलाफ थाना भटनी में पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 15व 278के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया।

Exit mobile version