मुंबई : महाराष्ट्र में ठाणे जिले के शाहपुर के पास मंगलवार सुबह एक गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।यह घटना मंगलवार तड़के शाहपुर तहसील के सरलांबे गांव के पास हुई। हादसे के समय एक पुल के लिए गर्डर लॉन्चिंग का काम चल रहा था।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मशीन का इस्तेमाल 701 किलोमीटटर लंबे एक्सप्रेस-वे फेज तीन के निर्माणाधीन पुल के लिए किया जा रहा था।आशंका है कि अन्य छह मजदूर और इंजीनियर मलबे के नीचे फंसे हुए हैं। इसमें वे लोग शामिल नहीं हैं, जिन्हें चोटें आई हैं और जिनका शाहपुर के एक स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की दो टीमें राहत एवं बचाव अभियान चला रही हैं। राज्य सरकार के एक अधिकारी ने कहा, ‘अब तक 16 शव निकाले जा चुके हैं और तीन लोग घायल हुए हैं।’ (वार्ता)
#WATCH महाराष्ट्र: ठाणे के शाहपुर में एक गर्डर मशीन गिरने के बाद NDRF द्वारा बचाव अभियान जारी है।
अब तक कुल 15 शव बरामद किए गए हैं और तीन लोगों के घायल होने की सूचना है: NDRF pic.twitter.com/pG9PyS4b22
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 1, 2023
#WATCH महाराष्ट्र: अब तक 16 शव बरामद किए गए हैं और तीन के घायल होने की खबर है। खोज एवं बचाव अभियान जारी है: NDRF pic.twitter.com/bfTT6eWyn0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 1, 2023
#WATCH हमें घटना की जानकारी रात करीब 1:30 बजे मिली और हमारी टीम ने सुबह करीब 5:30 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हमारा खोज एवं बचाव अभियान अभी भी जारी है: ठाणे के शाहपुर में गर्डर मशीन गिरने की घटना पर NDRF के सहायक कमांडेंट सारंग कुर्वे pic.twitter.com/G4Y9N4ViAD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 1, 2023
#WATCH महाराष्ट्र: ठाणे के शाहपुर में खुटाडी सरलांबे गांव से वीडियो है जहां आज एक गर्डर मशीन गिर गई।
NDRF के अनुसार अब तक कुल 15 शव बरामद किए गए हैं और तीन के घायल होने की सूचना है। https://t.co/weknyGL86b pic.twitter.com/DjtxKvZWts
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 1, 2023