Site icon CMGTIMES

कुश्ती संघ की साजिश के शिकार हैं ब्रजभूषण: आनंदेश्वर

देवरिया : भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्लूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर लगे आरोप का बचाव करते हुए उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के सचिव आनंदेश्वर पाण्डेय ने कहा कि कुश्ती संघ के आगामी चुनाव को देखते हुए एक गुट कब्जा करने की नियत से बेबुनियाद आरोप लगाकर माहौल को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रहा है .

बृजभूषण पर यौन शोषण के लगे आरोपों के सवाल पाण्डेय ने कहा “ वास्तव में ब्रजभूषण प्रायोजित राजनीति के शिकार बन गये हैं। दो महीने में भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव होने वाले है। इस पर एक गुट कब्जा करना चाहता है।इसलिए इस तरह के आरोप लगाया गया है। यदि इसमें तनिक भी सच्चाई होती तो आज तक क्यों किसी महिला पहलवान ने उन पर मुकदमा दर्ज कराया।”(वार्ता)

Exit mobile version