NationalPolitics

’समाजवादी पार्टी पर भाजपा का हमला, कहा- अपनी पार्टी को संभाल नहीं पा रहे हैं अखिलेश’

’गुंडागर्दी-अराजकता सपा का एजेंडा और इतिहास - प्रदेश भाजपा अध्यक्ष

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी के अवैध प्रदर्शन पर करारा हमला बोला है। प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी अराजकता में विश्वास रखती है। उनका इतिहास उठाकर देख लीजिए चाहे वह सरकार में रहे हों या विपक्ष में, अराजकता, गुंडागर्दी, बेईमानी और भ्रष्टाचार उनके एजेंडे के प्रमुख विषय हैं।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सबको अपनी बात कहने का अधिकार है। जनता ने उन्हें विपक्ष के रूप में चुना है। 19 सितम्बर से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने वाला है। उन्हें जो भी प्रश्न उठाने हैं वो लोकतांत्रिक मंच से उठाएं। लोकतंत्र में विधानसभा और विधानसभा परिषद अपनी बात कहने का सबसे बेहतर मंच है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में संवैधानिक व्यवस्था का पालन करना चाहिए। अगर उन्हें सरकार की आलोचना करनी है तो विधानसभा में उन्हें अपने सवाल उठना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने बिजली, पानी, सुरक्षा, शिक्षा और स्वास्थ्य सहित सभी विषयों पर अच्छा कार्य किया है, लेकिन ये उसमें जाना नहीं चाहते हैं। इनके दिमाग में अराजकता है। इसी के आधार पर ये हंगामा मचाकर प्रदेश की जनता का ध्यान अपनी ओर खींचना चाहते हैं। जनता इनके सारे विषय समझ चुकी है।

श्री सिंह ने सपा अध्य्क्ष पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि अखिलेश कहां हैं, उनके गठबंधन के सहयोगी कहां हैं? वो अपना परिवार, कुनबा और गठबंधन के सहयोगियों को सम्हाल नहीं पा रहे हैं। अपनी पार्टी को संभाल नहीं पा रहे हैं। इन विषयों से ध्यान भटकाने के लिए अराजकता फैला रहे हैं। प्रदेश में कानून का राज है और सरकार उसी अनुरूप कार्यवाही कर रही है।

VARANASI TRAVEL
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: