Breaking News

भाजपाईयों ने किया नल पूजन

देवरिया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सामाजिक न्याय पखवाड़ा के तहत आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी मंडलों में हर घर जल अभियान के लाभार्थियों के घर नल पूजन किया तथा लाभार्थियों में गर्मी के समय मे पक्षियों के पीने का पानी रखने का छोटा मिट्टी का बर्तन वितरित किया।
इसी के तहत देवरिया नगर मण्डल के कार्यकर्ताओं ने कृष्णा नगर कालोनी में हर घर जल योजना के लाभार्थी श्रीनिवास गुप्ता के घर नल पूजन किया तथा कालोनी के लाभार्थियों को पक्षियों के पीने का पानी रखने के लिये मिट्टी का बर्तन वितरित किया।

इस दौरान नगर अध्यक्ष भाजपा संजय पाण्डेय ने कहा कि 2014 में जब हमारी सरकार आई, तब मात्र 16.75% घर नल से जल की सुविधा से जुड़े थे। इस मिशन के शुरु होने के बाद अब ये संख्या 48.62% हो गई है। 15 अगस्त 2019 तक करीब 3.23 करोड़ घरों में नल से जल पहुंच रहा था ,अब 7 अप्रैल 2022 तक 9.4 करोड़ घरों में नल से जल पहुंच रहा है। 2021-22 में जल जीवन मिशन के लिए 40 हजार करोड़ रुपये जल जीवन मिशन के लिए मोदी सरकार ने आवंटित किए गए थे।जबकि 2022-23 के बजट में मोदी सरकार ने यह आवंटन बढ़ाकर 60 हजार करोड़ कर दिया गया है।देश में 107 जिलों के करीब 1.5 लाख गांवों में हर घर जल पहुंचाने में भाजपा की मोदी सरकार सफल हो गयी हैं।अब 17.39 लाख स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में भी नल से जल पहुंच रहा है।पेयजल आपूर्ति के लिए 4.82 लाख पानी समितियों का गठन भी केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा हुआ है।

मीडिया प्रभारी भाजपा अम्बिकेश पाण्डेय ने कहा कि जल जीवन मिशन से भाजपा सरकार लोगो के जीवन को आसान बना रही है।हर घर मे स्वच्छ जल पहुचाने का काम भाजपा की मोदी सरकार कर रही है।केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा जल की गुणवत्ता जांचने के लिए देश में 9.69 लाख ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है, इसके साथ ही मिशन के अंतर्गत गांवों में 7 लाख से अधिक कुशल और अकुशल श्रमिकों को रोजगार के अवसर मिले हैं।मोदी सरकार भारत को नयी पहचान दे रही है।करोड़ों घरों तक नल से शुद्ध जल पहुंचाने का युगांतरकारी कार्य कर रहे जल जीवन मिशन ने विकास को नई गति व नूतन आयाम प्रदान किए हैं।इस ऐतिहासिक योजना से उ.प्र. के भी करोड़ों नागरिक लाभान्वित हो रहे हैं।उत्तम स्वास्थ्य सुनिश्चित करती इस योजना के लिए प्रधानमंत्री जी का सभी के तरफ से आभार व्यक्त करता हूँ।

इस दौरान सभासद गोविन्द चौरसिया,सभासद जितेंन्द्र जायसवाल बंटी, सभासद धर्मेन्द्र सिंह,सभासद अमित मिश्रा,सभासद सत्यप्रकाश सिंह पिंटू,दुर्गेशनाथ त्रिपाठी, संजू सोनी,हरेन्द्र पाल,विट्टू मद्धेशिया, राहुल ओझा,ग़ोविन्द मणि, अतुल पासवान,दिनेश गुप्ता,बजरंगी मणि, अखिलेश मिश्रा आदि रहे।

VARANASI TRAVEL
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: