Breaking News

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

देवरिया। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी का 42 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।स्थापना दिवस पर भाजपा जनपद देवरिया द्वारा मण्डल स्तर पर और जिले स्तर पर पार्टी का झंडारोहण किया गया, इसके बाद पार्टी के झंडे के साथ शोभा यात्रा निकाला गया, तत्पश्चात एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी का सम्बोधन कार्यकर्ताओ और नेताओं ने सुना। इसी क्रम में भाजपा देवरिया द्वारा टाउन हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जहाँ भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही,विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, जिलाप्रभारी सुनील गुप्ता के साथ झंडारोहण किया।इसके बाद यहा से पार्टी के झंडे के साथ शोभा यात्रा निकाली गयी जो कोऑपरेटिव चौराहा,नगर पालिका रोड,मालवीया रोड,सुभाष चौक होते हुये टाउन हॉल में समाप्त हुयी।इसके बाद सभी कार्यकर्ता अटल बिहारी वाजपेयी आडिटोरियम टाउन में पहुचे जहा एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री मोदी का सम्बोधन सुना।

प्रधानमंत्री मोदी के सम्बोधन से पहले उपस्थित कार्यकर्ताओ के सम्बोधित करते हुये भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने कहा कि आज भाजपा का 42वां स्थापना दिवस है। ये हम सबके लिए बहुत खुशी का अवसर है।भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा की विकास यात्रा में अपने जीवन को लगाया है,ऐसे यशस्वी प्रधानमंत्री का हमें संबोधन आज मिलेगा। मैं देवरिया जनपद के कार्यकर्ताओं की ओर से उनका हार्दिक अभिनंदन करता हूं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह हमारे करोड़ों कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और हमारे पुरखो के बताए रास्ते पर चलने के लिए शक्ति और ताकत दे।ताकि हम समाज में जो परिवर्तन लाते हुए, देश को मजबूती की ओर ले जा रहे हैं, उसमें हमें ताकत मिले और उसे हम सही ढंग से पूरा कर सकें।

42 वर्ष के इस कार्यक्रम में आज हमें उन लोगों को भी याद करना है, जो पहले जनसंघ काल से पहले दीया लेकर चले और बाद में कमल के फूल को लेकर चले।तीन-तीन, चार-चार पीढ़ियों ने खुद को खपा दिया, आज इस पार्टी को यशस्वी बनाने के लिए।आज उनकों भी याद करने का अवसर है।मैं देवरिया के साथ-साथ देश और दुनिया भर में फैले भाजपा के प्रत्येक सदस्य को बहुत- बहुत शुभकामनाएं देता हूं।कश्मीर से कन्याकुमारी, कच्छ से कोहिमा तक भाजपा एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को निरंतर सशक्त कर रही है।वैश्विक दृष्टिकोण से देखें या राष्ट्रीय दृष्टिकोण से, भाजपा का दायित्व, भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व लगातार बढ़ रहा है।इसलिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता, देश के सपनों का प्रतिनिधि है, देश के संकल्पों का प्रतिनिधि है।आज देश में ऐसी सरकार है जिसकी वैचारिक निष्ठा अंत्योदय में है। गरीबों, दलितों, पिछड़ों, महिलाओं के हितों के लिए, उनके उत्थान के लिए काम करना, ये हमारी पार्टी के मूल संस्कार हैं।

इस दौरान विधायक शलभ मणि त्रिपाठी,पूर्व विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष महेन्द्र यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार दूबे, पूर्व जिलाध्यक्ष मारकंडेय शाही,विजय बहादुर दूबे,कृष्णानाथ राय, संतोष त्रिगुणायक, अरुण सिंह,उषा पासवान,संजय सिंह एडवोकेट,अजय कुमार दूबे, श्रीनिवास मणि, प्रमोद शाही,रविन्द्र किशोर कौशल,रमेश सिंह,निर्मला गौतम,रामाज्ञा चौहान,हेमंत मिश्रा, शिवकुमार राजभर,अम्बिकेश पाण्डेय,नगर अध्यक्ष संजय पाण्डेय,भूपेंद्र सिंह,डॉ. रतनपाल सिंह,संजय राव,दिनेश त्रिपाठी, नित्यानंद पाण्डेय,रामदास मिश्रा,जितेंन्द्र प्रताप राव,शैलेन्द्र सिंह आजाद,मारकंडेय गिरी,पवन कुमार मिश्रा, राजेश मिश्रा,नीरज शाही,भारती शर्मा,सीमा जायसवाल,ममता शाह,राजू गोंड़,राजन सोनकर,प्रवीण प्रताप मल्ल,शमसुद्दीन अहमद,दिनेश गुप्ता,दिनेश शुक्ला,तेजबहादुर पाल, प्रेम अग्रवाल,अमित मोदनवाल,पूनम शर्मा,मधु जायसवाल,मिनती सिंह,दुर्गेशनाथ त्रिपाठी, नवीन सिंह,राजेश कुशवाहा, सुधांशु रंजन मिश्रा,राहुल कुमार,शुभम मणि त्रिपाठी,शैलेश शर्मा,विनोद गुप्ता,मुन्ना राय आदि रहे।

VARANASI TRAVEL
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: