NationalPolitics

राजीव गांधी फाउंडेशन और राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट पर प्रतिबंध, भाजपा ने किया स्वागत

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी ने राजीव गांधी फाउंडेशन और राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट पर गृह मंत्रालय के विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) के तहत प्रतिबंध लगाए जाने के फैसले का स्वागत किया है। पार्टी का कहना है कि गांधी परिवार कानून से ऊपर नहीं है।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि राजीव गांधी फाउंडेशन और राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट दो एनजीओ गांधी परिवार के थे। इनमें भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ है। इन दोनों के ऊपर प्रतिबंध लगाने का काम गृह मंत्रालय (एमएचए) ने किया है। भाजपा और देश की जनता इसका स्वागत करती है।

उन्होंने कहा कि गांधी परिवार के इन एनजीओ पर इनकम टैक्स एक्ट और एफसीआरए मुख्यत: मनी लॉन्ड्रिंग केस के विषय में छानबीन चल रही थी। गांधी परिवार के इन एनजीओ का एफसीआरए के अंतर्गत लाइसेंस रद्द किया गया है। इससे उनका भ्रष्टाचार उजागर होता है। उल्लेखनीय है कि कानून के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए गृहमंत्रालय ने गांधी परिवार से जुड़े दो एऩजीओ पर प्रतिबंध लगा दिया था।(हि.स.)

VARANASI TRAVEL
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: