Site icon CMGTIMES

BJP- नीलकंठ तिवारी, रविंद्र जायसवाल व सौरभ श्रीवास्तव ने किया नामांकन

वाराणसी : वाराणसी महानगरकी तीनो विधानसभाओं के भाजपा प्रत्याशी डाॅ नीलकंठ तिवारी चितरंजन पार्क से , रविंद्र जायसवाल पटेल चौराहा, मलदहिया से तथा सौरभ श्रीवास्तव संकट मोचन से नामांकन के लिए निकले। महानगर के 13 विभिन्न मंडलों से जुलूस निकाला गया जहां मंडलों के जुलूस विधानसभा वार मुख्य नामांकन जुलूस में शामिल हो गया।

दक्षिणी विधान सभा -रथ पर श्यामदेव राय चौधरी “दादा”, अशोक धवन, दयाशंकर मिश्र “दयालु” रहे सवार

शहर दक्षिणी विघानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डाॅ नीलकंठ तिवारी के नामांकन जुलूस की शुरुआत पुर्वान्ह 9 बजे दशाश्वमेध स्थित चितरंजन पार्क से हुई। नामांकन के लिए विशेष रुप से बनाए गये रथ पर सवार नीलकंठ तिवारी के साथ पूर्व विधायक श्याम देव राय चौधरी, विधान परिषद सदस्य अशोक धवन एवं पूर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष डा दया शंकर मिश्रा दयालु, अमरिश सिंह भोला सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता सवार रहे। रथ के आगे और पीछे बडी संख्या में कार्यकर्ता भाजपा की टोपी और गले में पटका पहनकर ढोल नगाडे के बीच नारे लगाते हुए चल रहे थे।नामांकन जुलूस दक्षिणी विधानसभा के तीनों मंडल काशी विश्वनाथ, मध्यमेश्वर एवं दीनदयाल मंडल से होकर गुजरा, जगह जगह क्षेत्रीय नागरिको एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर नामांकन जुलूस का स्वागत किया।

नामांकन जुलूस में विधान परिषद सदस्य निवेदिता सिंह, हर्षपाल कपूर, टी एस जोशी, काशीनाथ अकेला, नरसिंह दास, आलोक श्रीवास्तव, अमरीश सिंह भोला, सह-मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर, नलिन नयन मिश्र, संदीप चौरसिया, गोपाल जी गुप्ता, महानगर मीडिया प्रभारी किशोर कुमार सेठ, शंकर साहू, सुरेश चौरसिया, शिव प्रकाश मौर्या, रोहित जायसवाल, प्रदीप कसेरा, विवेक जायसवाल, साधना वेदांती, इंजीनियर अशोक यादव, डॉ हरी केशरी, नीरज जायसवाल, दिलीप साहनी, सारिका गुप्ता, उषा अग्रहरि, गीता शर्मा, गिरीश श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, योगेश सिंह बबलू, धीरज गुप्ता बाबू आदि रहे। शहर दक्षिणी के प्रत्याशी डॉक्टर नीलकंठ तिवारी ने तीन सेट में पर्चा दाखिल किया जिनके प्रस्तावक काशीनाथ तिवारी, अमरनाथ चौधरी और दिलीप साहनी रहे।

उत्तरी विधानसभा में रविंद्र जायसवाल ने किया नामांकन

उत्तरी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी रविंद्र जायसवाल ने मलदहिया स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर नामांकन के निकले। मार्ग में जगह जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर अपने प्रत्याशी का भव्य स्वागत किया। उत्तरी विधानसभा के प्रत्याशी रविंद्र जायसवाल ने चार सेट में पर्चा दाखिल किया। इनके प्रस्तावको में रिटायर्ड डिप्टी एसपी राघवेंद्र सिंह, व्यापारी राजकुमार सोनकर, वरिष्ठ अधिवक्ता राधेश्याम चौबे और विमल मौर्या रहे।

नदेसर पर रविंद्र जायसवाल ने दिव्यांगो का माला पहनाकर किया सम्मान

उत्तरी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी रविंद्र जायसवाल ने नदेसर स्थित दूरदर्शन केंद्र के बाहर 30 से अधिक दिव्यांग जनो का माला पहनाकर स्वागत किया व आशीर्वाद लिया तत्पश्चात नामांकन के लिए प्रस्थान किया। उत्तरी विधानसभा के जुलूस में मुख्य रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव, डॉक्टर शिवनाथ यादव, डॉ राकेश त्रिवेदी, सुधीर मिश्रा, राकेश सिंह अलगू, पूर्व मेयर रामगोपाल मोहले, संजय राय, प्रकाश चंद्र यादव, अरविंद सिंह, जगदीश त्रिपाठी, नागेंद्र रघुवंशी, सिद्धनाथ शर्मा, रतन कुमार मौर्य, अजीत सिंह, कमलेश सोनकर, वरिष्ठ अधिवक्ता मुरलीधर सिंह आदि रहे।

कैंट विघानसभा प्रत्याशी सौरभ श्रीवास्तव संकट मोचन से पदयात्रा करते हुए पहुचे नामांकन के लिए

कैंट विघानसभा के भाजपा प्रत्याशी सौरभ श्रीवास्तव ने संकट मोचन से पदयात्रा करते हुए नामांकन के लिए निकले। कैंट विघानसभा प्रत्याशी सौरभ श्रीवास्तव ने तीन सेट में पर्चा दाखिल किया। जिसमें लालचंद कुशवाहा, भारती मिश्रा और सुभाष सोनकर कांति प्रस्तावक रहे। कैंट विधानसभा के जुलूस में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडेय, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, विधान परिषद सदस्य शतरूद्र प्रकाश, सुधीर सिंह, अशोक पटेल, अभिषेक मिश्रा, शैलेंद्र मिश्रा सोनू, अभिनव पांडेय, रवि जायसवाल, अमित सिंह चिंटू, अमित राय, अभिषेक वर्मा गोपाल आदि शामिल रहे।

Exit mobile version