NationalUP Live

बलिया कांड पर आरोपी के बचाव पक्ष में बोले- BJP विधायक सुरेंद्र सिंह – धीरेंद्र ने आत्मरक्षा में चलाई गोली

बलिया । उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के हत्याकांड ने एक नया मोड ले लिया है। खुद बलिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र के बचाव में उतर आए हैं।

बलिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह का कहना है कि घटना बहुत ही परेशान करने वाली है, यह नहीं होनी चाहिए थी लेकिन मैं प्रशासन की एकतरफा जांच की निंदा करता हूं। घटना में घायल हुई छह महिलाओं के दर्द को कोई नहीं देख रहा है। धीरेंद्र सिंह ने यह फायरिंग आत्मरक्षा में की थी। उनका कहना है कि उसने गोली नहीं चलाई होती तो उसके दर्जनों रिश्तेदार मारे जाते। गलत काम करने वालों को कानून के तहत सजा मिलनी चाहिए। लेकिन पुलिस को अन्य समूहों के खिलाफ भी कार्रवाई करनी चाहिए, जिन्होंने महिलाओं पर लाठियों और लोहे की छड़ों से हमला किया।

VARANASI TRAVEL
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: