PoliticsState

गुजरात में कायम है भाजपा का दबदबा, रुझानों में 8 में 7 सीटों पर कब्जा

अहमदाबाद : गुजरात विधानसभा उप चुनाव के लिए 8 सीटों की गिनती जारी है। भाजपा तीन सीटों पर आगे चल रही है। गुजरात की 8 विधानसभा सीटों में से 7 पर भारतीय जनता पार्टी ने बढ़त बना ली है। अबडासा, गढडा, लींबडी, मोरबी धारी, डांग, कपराड़ा विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। कांग्रेस केवल एक विधानसभा सीट करजण पर बढ़त बनाए हुए हैं। इन चुनाव परिणाम को लेकर भाजपा जहां निश्चिंत नजर आ रही है, क्योंकि उसकी सरकार पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है, वहीं कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का सबसे बड़ा प्रश्न है। कारण, जिन 8 सीटों पर उप चुनाव हुए हैं, वो कांग्रेस विधायकों के इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने से खाली हुई हैं। ये सीटें हैं अबडासा, मोरबी, कपराडा, धारी, करजण, लिमंडी, गढडा और डांग विधानसभा सीट। वैसे एग्जिट पोल की मानें तो गुजरात में भाजपा का जलवा बरकरार है।

गुजरात उप चुनाव रिजल्ट अपडेट 11.40 AM: लींबडी सीट से भाजपा प्रत्याशी की जीत सिंह राणा, धारी सीट पर भाजपा प्रत्याशी जे वी काकड़िया, करजण सीट पर भाजपा के अक्षय पटेल कपराडा सीट पर भाजपा के जीतू भाई चौधरी आगे चल रहे हैं। भाजपा सांसद देवी सिंह चौहान का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों के कारण जनता भाजपा को पसंद करती है। गुजरात में 25 साल से लगातार सत्ता में होने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी को लोगों का प्यार मिल रहा है।

एग्जिट पोल के अनुसार, गुजरात की 8 सीटों में से भाजपा को 6 से 7 सीटें हासिल होती नजर आ रही हैं। वहीं कांग्रेस को 0-1 सीट से संतोष करना पड़ सकता है। एग्जिट पोल के नतीजे सही साबित होते हैं तो यह कांग्रेस के लिए ये किसी झटके से कम नहीं होंगे। प्रदेश में कांग्रेस और कमजोर पड़ जाएगी। एग्जिट पोल के मुताबिक, इन उपचुनावों में भाजपा को 49 फीसदी वोट हासिल हो सकते हैं, जबकि कांग्रेस की कड़ी मेहनत के बाद भी सिर्फ 40 प्रतिशत वोट ही मिलते नजर आ रहे हैं।

VARANASI TRAVEL
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: