Crime

रेप के आरोपी को 12 साल की सजा

वाराणसी। नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में शनिवार को विशेष न्यायाधीश द्वितीय (पॉक्सो एक्ट) अनुभव द्विवेदी ने फूलपुर थाना क्षेत्र के हमीरापुर,कुआर बाजार निवासी अभियुक्त पवन पटेल को दोषी करार दिया। अदालत ने उसे 12 साल के सश्रम कारावास एवं 19 हजार रुपया जुर्माना लगाया। आधी धनराशि पीड़िता को देने का आदेश दिया है। अभियुक्त पवन पटेल ने 16 वर्ष के नाबालिग लड़की को स्कूल से बहला फुसला कर अपने साथ दिल्ली ले गया। शादी करने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाया था। अदालत में अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक संतोष कुमार सिंह ने पैरवी की।

1.50 लाख की दो भैंस चोरी

पिंडरा। फूलपुर थाना क्षेत्र के असिला निवासी व जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह बिन्नी की डेढ़ लाख रुपए कीमत की दो भैंसे शुक्रवार की रात चोरी हो गई। चोरी की सूचना  पर पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई। पुलिस को दिए तहरीर में जिला पंचायत सदस्य ने बताया कि घर के बाहर दोनों  भैंसे बंधी हुई थी। सुबह जब देखा तो खूंटे से गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नही चला। क्षेत्र में जानवरों की चोरी के मामले बढ़ गये हैं। गुरुवार को गजोखर से 15 भेड़ की चोरी हो गई थी।

VARANASI TRAVEL
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: