- धर्मपथ से रामपथ तक फूलों के सुगंध से महक उठी अयोध्या, अब सिर्फ पीएम मोदी का दीदार बाकी
- रामपथ पर गणपति की आकृति में सजे फूल, भव्य तोरण द्वार भी करेंगे मां भारती के लाल का अभिनंदन
अयोध्या । बस कुछ घंटे और! अयोध्या के पुनर्विकास के नायक नरेंद्र दामोदर दास मोदी पहुंचने वाले हैं, जिनके दीदार और स्वागत को अयोध्या बेताब है। उत्तर प्रदेश समेत देश-दुनिया की आध्यात्मिक आस्था का केंद्र रहे अयोध्या के नवनिर्माण की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर शनिवार को उस वक्त रखा जाएगा, जब पीएम मोदी अयोध्या में 16 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाएं देश को समर्पित करेंगे।
ऐसे में, प्रकृति व परमात्मा की असीम कृपा वाले उत्तर प्रदेश में नरेंद्र मोदी का अभूतपूर्व स्वागत हो, इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को ही इन कार्यों का अवलोकन कर लिया। साधु-संत व आमजन रामनगरी में प्रधानमंत्री का अभिनंदन करेंगे। कहीं स्वस्तिवाचन तो कहीं शंख व डमरू की नाद से पीएम का अभूतपूर्व स्वागत किया जाएगा। धर्मपथ से रामपथ तक अयोध्या फूलों से महक उठी है और पूरे पथ पर दर्शकदीर्घा पीएम पर पुष्पवर्षा करेगी। रामपथ पर सजे फूलों की खुशबू पीएम मोदी के स्वागत को तैयार हैं तो वहीं भव्य तोरणद्वार भी मां भारती के लाल का अभिनंदन करने को बेकरार हैं।
विकास के नए युग में अयोध्या का प्रवेश
पुरातन वैभव से समृद्ध अयोध्या में सदियों की उपेक्षा ने जो उदासी की भावना बोई थी, उसके बादल अब छट चुके हैं। अब विकास के आकाश पर नई अयोध्या का दैदीप्य सूर्य प्रकाशमान है। ऐसे में, अयोध्या के खोए वैभव को लौटाकर पुनर्विकास के नायक बने नरेंद्र मोदी रामनगरी में जब मौजूद होंगे तो इस पल के साक्षी बनने के लिए अयोध्या की सारी जनता उत्साहित है और उल्लास-उमंग के रंगों से भर उठी है। पीएम धर्मपथ से होते हुए रामपथ के मार्ग पर जब पहुंचेंगे तो समूची अयोध्या ही उनकी एक झलक देखने को बैरिकेड्स के पास उमड़ आएगी। हर कोई विकास के इस नए युग में अयोध्या में प्रवेश के लिए न केवल पीएम मोदी का आभार ज्ञापन करना चाहता है, बल्कि अपने तरीके से इस खुशी के पल का हिस्सा भी बनना चाहता है।
कलियुग में त्रेता सा वैभव
त्रेतायुगीन अयोध्या के जिस वैभव का वर्णन पुराणों व रामायण समेत धार्मिक ग्रंथों में मिलता है, उसकी एक झलक अब वर्तमान अयोध्या में साफ तौर पर देखी जा सकती है। अयोध्या के चार मुख्य पथ सनातन वैदिक संस्कृति से प्रभावित हैं। इनका नाम धर्म पथ, राम पथ, भक्ति पथ तथा जन्मभूमि पथ चारों वेदों की तर्ज पर रखा गया है। इन सभी को भव्य रूप से सजाया गया है जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। वहीं, योगीराज में बने लता चौक की अनुपम छवि और सजी रंगोली देश-विदेश के आगंतुकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। लता चौक पर लता मंगेशकर की आवाज में बज रही ‘श्री रामचंद्र कृपालु भजमन’ की मंद-मंद ध्वनि कानों ही नहीं, यहां से गुजरने वाले पथिकों की आत्मा को भी झंकृत कर दे रही है।
#WATCH अयोध्या: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "पूरे देश के रेलवे स्टेशनों को पुनर्विकसित करने का PM मोदी का जो विजन है उसी के तहत अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन को पुनर्विकसित किया गया है… इसे 1 लाख यात्रियों के लिए विकसित किया गया है… दोनों ट्रेन(वंदे भारत और अमृत… pic.twitter.com/KxeKUxCAAr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 29, 2023
#WATCH उत्तर प्रदेश: वीडियो अयोध्या में पुनर्विकसित अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल, 30 दिसंबर को पुनर्विकसित अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे और नई अमृत भारत ट्रेनों और वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। pic.twitter.com/yMDvu3A18d
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 29, 2023
#WATCH अयोध्या, उत्तर प्रदेश: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का दौरा किया। pic.twitter.com/XTYiFv17Of
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 29, 2023
#WATCH अयोध्या: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी कल अयोध्या धाम आ रहे हैं, सभी उनके स्वागत के लिए आतुर हैं… यहां लगभग 50 हज़ार करोड़ की परियोजनाएं आकार ले रही हैं, अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा, अंतर्राष्ट्रीय स्तर का रेलवे स्टेशन बनकर तैयार है… pic.twitter.com/UupqhKQZAE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 29, 2023
#WATCH अयोध्या: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा, "स्वच्छता के इस पुण्य कार्य को करने का सौभाग्य मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छता को अपना सबसे प्रिय विषय मानते हैं और जब कल प्रधानमंत्री खुद अयोध्या में आ रहे हैं तो ऐसे में स्वच्छता का अभियान… pic.twitter.com/WJfXcEaNDz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 29, 2023
#WATCH अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उस मैदान का निरीक्षण करने के बाद सेल्फी ली जहां कल PM मोदी रैली करने वाले हैं। pic.twitter.com/scuS75LN77
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 29, 2023
#WATCH अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रैली ग्राउंड का जायजा लिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को पुनर्विकसित अयोध्या रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करने और नई अमृत भारत ट्रेनों और वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के लिए अयोध्या आएंगे। pic.twitter.com/ed2StSSIau
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 29, 2023
#Ayodhya | Assuring the development of Ayodhya as a world-class cultural tourism city!
In line with PM @narendramodi’s vision to revamp civic facilities and develop world-class infrastructure, Ayodhya and its surrounding areas get a major uplift from development projects.… pic.twitter.com/IlCzhBGHGy
— DD News (@DDNewslive) December 29, 2023