दिल की बाजी का धूमधाम से किया मुहूर्त

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में फिल्म की श्रृंखला में एक और नई भोजपुरी फिल्म दिल की बाजी का मुहूर्त मुंबई में धूमधाम से किया गया है। जिसमें केंद्रीय भूमिका लोकप्रिय सिनेस्टार गायक व नायक गुंजन सिंह और लवली गर्ल ऋतु सिंह रोमांटिक जोड़ी में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाले हैं। साथ चांद अख्तर भी बतौर हीरो इस फिल्म से लांच हो रहे हैं। फिल्म की शूटिंग मार्च माह से उत्तर प्रदेश के कुशीनगर एवं आसपास मनोरम स्थलों पर की जायेगी। संचिता फिल्म प्रोडक्शन बैनर के तले निर्मित की जा रही इस फिल्म के निर्माता बुद्धिराम विश्वकर्मा हैं। सह निर्माता विवेक शर्मा हैं। निर्देशक प्रमोद पी कुमार हैं। लेखक अनिल विश्वकर्मा हैं। संगीतकार छोटेबाबा बसही हैं। छायांकन प्रमोद पांडेय, नृत्य राम देवन का है तथा प्रोजेक्ट डिजाईनर दीनानाथ साहनी उर्फ छोटू हैं। मुख्य कलाकार गुंजन सिंह, ऋतु सिंह, चांद अख्तर, साइना सिंह, उमेश सिंह, अनीश विश्वकर्मा, गोलू शर्मा तथा यशवंत कुमार आदि हैं।गौरतलब है कि कुशीनगर के लोकप्रिय सिंगर गोलू शर्मा अब सिंगर से एक्टर बन गये हैं। उनकी कमाल की अदाकारी दर्शकों को देखने को मिलेगी। फिल्म के दूसरे हीरो चांद अख्तर की बात की जाय तो वे बतौर नायक पहली बार सिनेमा के बिग स्क्रीन पर अपने अभिनय का जौहर दिखायेंगे। इसके पहले वे फिल्म सौगंध, बलमजी लव यू सहित छः फिल्मों में सहायक निर्देशक के रूप में कार्य कर चुके हैं। उन्हें पहली ही फिल्म में गुंजन सिंह और ऋतु सिंह का सपोर्ट मिल रहा है। इसके अलावा चांद अख्तर, विवेक शर्मा और अनीश विश्कर्मा स्टारर एक और भोजपुरी फिल्म हमार हीरो देवा के निर्माण की घोषणा की गई है। जिसकी विस्तृत जानकारी जल्द ही दी जायेगी।

Exit mobile version