Site icon CMGTIMES

Ankush raja और Shilpi Raj का भोजपुरी सांग ‘कल बियाह गर्दा होई’ हुआ वायरल, नीलम गिरी का दिखा वेस्टर्न लुक

भोजपुरी में अंकुश राजा की आवाज के दीवाने बड़ी संख्या में भोजपुरी के दर्शक हैं। वहीं शिल्पी राज के आवाज ने भोजपुरी दर्शकों के बीच अपनी खासी जगह बना ली है। इनदोनों के गाने एक साथ रिलीज हो या अलग-अलग इन गानों के वायरल होने की संभावना बहुत होती है।

अंकुश राजा और शिल्पी राज का एक गाने ‘कल बियाह गर्दा होई’ आज ही यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। इस गाने के वीडियो में अंकुश राजा के साथ भोजपुरी की एक्सप्रेशन्स क्वीन नीलम गिरी नजर आ रही हैं। नीलम गिरी ने अपनी अदाओं से भोजपुरी के दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया है। इस वीडियो की शूटिंग दुबई की खूबसूरत लोकेशन पर की गई है, इस वजह से यह वीडियो और भी शानदार नजर आ रहा है।

कल बियाह गर्दा होई’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। गाने को अंकुश राजा और शिल्पी राज ने अपनी मधुर आवाज में गाया है, वही इसके बोल बोस रामपुरी ने लिखे हैं, इन बोलो को संगीत से अविनाश झा घुंघरू जी ने सजाया है। इस म्यूजिक वीडियो का निर्देशन भोजपुरिया ने किया है। गार्डियन लखन बाबा, कोरियोग्राफी गोलडी जैसवाल, मैनेजर नेता जी,एडिटर मीत जी हैं।

Exit mobile version