मायके न जाने से खफा विवाहिता मासूम बेटी संग कुएं में लगाई छलांग, दोनों की मौत

मायके पक्ष ने हत्या का लगाया आरोप

दुद्धी, सोनभद्र- कोतवाली क्षेत्र के नौडीहा गांव में गुरुवार-शुक्रवार की मध्य रात्रि एक बाइस वर्षीय विवाहिता अपनी एक वर्षीय मासूम बेटी के साथ कुएं में छलांग ली। जिससे दोनों की मौत हो गई। परिजनों को इसकी भनक लगते ही घर मे कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटी के शव को कब्जे में लेकर मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। वही दोपहर बाद तहसील मुख्यालय पहुंचे झारखंड निवासी मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना कर हत्या का आरोप लगा रहे है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के नौडीहा गांव निवासी लल्लन पनेरी ने बताया कि उसकी पत्नी  कविता (22वर्ष) गुरुवार को मायके जाने की जिद पर अड़ी थी। इसको लेकर रात में दोनों के बीच कहासुनी हुई थी।

भोजन आदि करने के बाद सभी सो गए। शुक्रवार की भोर में नींद खुली, तो पत्नी व बेटी शिवानी(1वर्ष) बिस्तर से गायब थी। कमरे का दरवाजा बाहर से बन्द था। स्वजनों की मदद से वह दरवाजा खुलवाने के बाद पत्नी व बेटी का शव घर के समीप कुएं के मिला। मामले की जानकारी होने पर गांव पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कुएं से निकाल अपने कब्जे में ले लिया। मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओ की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वही नरसिंगपुर पथरा थाना चैनपुर जिला पलामू झारखंड निवासी विजय प्रसाद चौरसिया ने बताया कि वह तीन साल पूर्व अपनी पुत्री की शादी लल्लन से किया था। विवाह के कुछ साल बाद से ही उसके ससुराल पक्ष पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए प्रकरण को हत्या बता रहे है। कोतवाल राघवेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक मामले में किसी पक्ष द्वारा कोई तहरीर नही दिया गया है। प्रकरण की पूरी जांच पड़ताल कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version