State

अमेरिकी मूल की महिला की बीकानेर में मौत

बीकानेर (राजस्थान) । बीकानेर घूमने आई अमेरिकी मूल की एक महिला की बुधवार रात यहां मौत हो गयी।

बीछवाल के थानाधिकारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि अमेरिकी मूल की थेनी सोरोया (55) पर्यटक के लिहाज से 10 मार्च को यहां आई थी। वह यहां एक होटल में रुकी थी। बुधवार को तबीयत बिगड़ने पर उसे पीबीएम अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया गया घोषित कर दिया।

पुलिस ने इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी। जिसके बाद अमेरिकी दूतावास को सूचना दी गयी। महिला कई साल से दिल्ली में रही थी उसका बेटा अमेरिका में रहता है। उसे सूचित कर दिया गया है। दिल्ली से आए उसके साथियों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button