Politics

पूरी होने से रही अखिलेश की 22 की ख्वाहिश : सिद्धार्थ नाथ

  • सपा से अंतिम हिसाब चुकता करने के लिए जनता को 22 की प्रतीक्षा
  • भाजपा की दमदार और ईमानदार सरकार की छबि लोगों के दिलो-दिमाग पर चस्पा

लखनऊ :  सपा के राष्ट्रीय अध्य्क्ष अखिलेश यादव को इन दिनों सोते-जागते सिर्फ भाजपा का सपना आता है। सपने देखना ठीक है। इनकी कोई मियाद नहीं होती। सो देखते रहें। लेकिन सच यही है कि 2022 को लेकर उनकी ख़्वाहिश पूरी होने से रही। सिर्फ 22 में ही नहीं आगे भी उनका सत्ता में आने का ख्वाब पूरा होने से रहा।

यह बातें प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने शनिवार को जारी प्रेस बयान में कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुआई में भाजपा सरकार की एक दमदार और ईमानदार सरकार की छबि बनी है। यह छबि जनता के दिलो-दिमाग पर चस्पा हो चुकी है। सपा और भाजपा की सरकार का फर्क जनता साफ-साफ देख रही है। प्रवक्ता ने कहा कि आपके सत्ता में रहते हुए जिस जनता का जीना दूभर हो गया था उसीने आपको सत्ता से उखाड़ फेंका।

आप भूल गए होंगे, पर जनता को आपके कार्यकाल की अराजकता बखूबी याद है। अराजकताब के नाते उत्तर प्रदेश पूरे देश में बदनाम हो गया था। असीम संभावनाओं वाले इस प्रदेश में नया निवेश आने की तो बात दूर जो थे वह भी आपके गुंडा और माफिया राज के नाते अपना बोरिया-बिस्तर समेटने लगे थे। आपने जिन माफियाओं और गुंडों को सत्ता की खाद-पानी से पाला-पोषा था उनका हश्र आपको भले न दिखता हो,पर जनता देख रही है। फिर कभी ऐसा न हो इसके लिर उसे सपा से अंतिम हिसाब चुकता करने के लिए 22 का इंतजार है।

VARANASI TRAVEL
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: