Varanasi

अखिलेश यादव केवल वोटबैंक की राजनीति करते हैं : केशव मौर्य

उप मुख्यमंत्री पहुंचे वाराणसी, भाजपा के बूथ लेवल कार्यकर्ताओं से संवाद

वाराणसी । प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को वाराणसी पहुंचे। उप मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन मैदान में उतरा। यहां भाजपा के नेताओं के साथ प्रशासनिक अफसरों ने उनकी अगवानी की। पुलिस लाइन से कड़ी सुरक्षा के बीच वाहनों के काफिले में सर्किट हाउस आये। यहां कुछ देर रूकने के बाद रोहनिया केशरीपुर स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में पार्टी की ओर से आयोजित बूथ लेवल कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में शामिल हुए।

सम्मेलन में शहर दक्षिणी के विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी और अन्य नेताओं ने उप मुख्यमंत्री को स्मृति चिंह और अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री मीडिया से भी मुखातिब हुए। भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान से जुड़े सवाल पर मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव घबरा गए हैं। अपने राजनीतिक भविष्य की राजनीति तलाश रहे हैं। लेकिन उन्हें 25 साल तक इसमें कामयाबी नहीं मिलेगी।

उप मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव केवल वोटबैंक की राजनीति करते हैं। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व को जो निर्णय लेना था वह ले चुका है। भाजपा एक राष्ट्रवादी विचारधारा का प्रतिनिधित्व करते हुए लगातार यूपी में चुनाव जीत रही है।कानपुर हिंसात्मक घटना मामले में हाजी अब्दुल के बयान पर उन्होंने कहा कि जो कानून का उल्लंघन करेगा उससे प्रशासन सख्ती से निपटेगी। और हर किसी के बयानों पर सरकार की प्रतिक्रिया की जरुरत नहीं है।(हि.स.)

VARANASI TRAVEL
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: