UP Live

बलिया:प्रधान के उपचुनाव के लिए 8 पोलिंग पार्टियां रवाना, मंगलवार को होगा मतदान

बलिया: जनपद बलिया के बेल्थरारोड तहसील में सीयर ब्लॉक के फरसाटार ग्राम पंचायत में प्रधान पद के उपचुनाव के लिए सोमवार को सीयर ब्लॉक से पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। एडीओ समाज कल्याण इरशाद एवं एडीओ पंचायत मनोज सिंह की मौजूदगी में निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने ग्राम पंचायत के आठ बूथों के लिए कुल आठ पोलिंग पार्टियां रवाना की।

निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को फरसाटार ग्राम पंचायत में तीन मतदेय स्थल पर कुल आठ बूथों पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। इसके लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। ग्राम पंचायत के उप चुनाव में फरसाटार प्रधानी के लिए कुल 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। जिनके भाग्य का फैसला कुल 6151 वोटर करेंगे। 8 अगस्त को मतगणना होना है। गांव के निवर्तमान प्रधान जफरुल हक के फर्जी जाति प्रमाण पत्र के मामले में न्यायालय के आदेश यहां की प्रधानी रिक्त कर दी गई थी।

देश के कृषि सेक्टर का पॉवरहाउस है उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री

मात्र 20 दिन में योगी सरकार ने किसानों को वितरित की लगभग 80 करोड़ की धनराशि

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button