Astrology & Religion

आज का राशिफल: जानें क्या कहती है आप की ग्रह-दशाएं

मेष: शासन सत्ता का सहयोग मिल सकता है। दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है, लेकिन संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी।

वृष: स्वास्थ्य में सुधार होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मिथुन: कुछ पारिवारिक समस्या आ सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहें।

कर्क: जीवनसाथी का सहयेाग एवं सानिध्य मिलेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहें।

सिंह: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। नए और मधुर संबंध बनेंगे।

कन्या: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शासन सत्ता से आपेक्षित सहयोग मिलेगा।

तुला: गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। संबंध मधुर होंगे।

वृश्चिक: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।

धनु: व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

मकर: नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें। कुछ व्यावसायिक एवं कुछ पारिवारिक तनाव भी मिल सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कुंभ: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मीन: उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। राजनीतिक मामलों में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

VARANASI TRAVEL
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: