UP Live

551वां प्रकाश पर्व सादगी के साथ,गुरुवाणी के पाठ और शबद-कीर्तन में सीमित भागीदारी

जौनपुर। सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी का 551वां प्रकाश पर्व सादगी के साथ मनाया जाएगा। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए इस बार कार्यक्रम को सीमित किया गया है। नगर के रासमंडल स्थित गुरुद्वारे में गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व प्रतिवर्ष भव्यता के साथ मनाया जाता है। शहर के अलावा आसपास के क्षेत्रों से भी सिख बंधु हिस्सा लेते हैं।

दस दिन पहले से ही इसकी तैयारी शुरू हो जाती है। इस बार भी शबद-कीर्तन को 20 नवंबर से शुरू कर दिया गया है। आयोजन समिति के लोग गुरुवाणी के पाठ और शबद-कीर्तन में लगे हैं। प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारों को फूल माला और झालर से सजाया गया है। 30 नवंबर को पूर्णिमा पर गुरु ग्रंथ साहिब के पाठ के साथ इसका समापन होगा। फिलहाल रोजाना सुबह साढ़े छह बजे से रात आठ बजे तक गुरुवाणी और शबद- कीर्तन नियमित चल रहा है। सीमित संख्या में लोग इसमें शामिल हो रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और सैनिटाइजर जैसे बचाव अपनाकर गुरुद्वारे में शबद-कीर्तन चल रहा है।

VARANASI TRAVEL
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: