Crime

भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत

जयपुर । राजस्थान के भरतपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग गंभीर घायल हो गए। इन घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि एनएच 21 पर स्थित लखनपुर थाना क्षेत्र हंतरा पुल पर ये दुर्घटना हुई। बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं को लेकर बस गुजरात से उत्तर प्रदेश के मथुरा दर्शन के लिए जा रही थी। इस बस में करीब 60 यात्री सवार थे, जिनमें से 11 लोगों की जान चली गई है।

अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

जानकारी के मुताबिक यात्रियों से भरी बस भावनगर से मथुरा दर्शन करने जा रही थी। इस हादसे में मरने वालों में छह महिला और पांच पुरुष शामिल हैं। बताया जा रहा है सभी मृतक और घायल भावनगर के रहने वाले हैं। बता दें कि खड़ी बस में अज्ञात वाहन द्वारा पीछे से टक्कर मारने से ये हादसा हुआ। हादसे की सूचना पर लखनपुर, नदबई, हलैना, वैर थाना पुलिस सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं इस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी दुख जताया है। साथ ही उन्होंने घायलों की जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

6 लोगों की हुई थी मौत

बता दें कि हाल ही में भरतपुर जिले के रूपबास थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में धौलपुर के रहने वाले छह लोगों की मौत हो गई। धौलपुर के रहने वाले दो परिवार के लोग खाटू श्याम दर्शन करने के बाद कार से वापस धौलपुर जा रहे थे, उसी दौरान धौलपुर से जयपुर जा रही एक निजी बस से उनकी कार की टक्कर हो गई। घटनास्थल पर दो सांड मरे हुए हालात में मिले थे। ये सभी यात्री खाटूश्यामजी से लौट रहे थे तब ही ये रास्ते में भीषण हादसा हुआ।(वीएनएस)

गहलोत ने भरतपुर में सड़क हादसे में ग्यारह श्रद्धालुओं की मौत पर जताया दुख

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भरतपुर में गुजरात से धार्मिक यात्रा पर आए श्रद्धालुओं की बस से ट्रैलर के टकरा जाने से 11 लोगों की मौत हो जाने पर गहरा दुख जताया है।श्री गहलोत ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि हादसे में ग्यारह श्रद्धालुओं की मृत्यु अत्यंत दुखद है। पुलिस-प्रशासन मौके पर है एवं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।उन्होंने ईश्वर से सभी दिवंगतजनों की आत्मा की शांति एवं परिजनों को हिम्मत देने की प्रार्थना की। उन्होंने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भी इस हादसे पर दुख व्यक्त किया। श्री पायलट ने इस भीषण सड़क हादसे को दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं जताई और ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।इसी तरह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी इस हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि इसमें 11 श्रद्धालुओं की मृत्यु की ख़बर अत्यंत दु:खद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने इनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की और ईश्वर से दिवगंतों की आत्मा को शांति एवं दुर्घटना में घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की प्रार्थना की। (वार्ता)

VARANASI TRAVEL VARANASI YATRAA
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: