National

हिंद महासागर क्षेत्र में शांति बनाए रखना सबसे महत्वपूर्ण : कोविंद

नई दिल्ली । राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि भारत-प्रशांत महासागर क्षेत्र में उभरती भू-राजनीतिक चुनौतियों ने देश को एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि वैश्विक समुद्री व्यापार का एक बड़ा हिस्सा हिंद महासागर क्षेत्र से होकर गुजरता है। इसलिए, न केवल हमारे लिए बल्कि पूरे वैश्विक समुदाय के लिए भी इस क्षेत्र में शांति बनाए रखना सबसे महत्वपूर्ण है।

श्री कोविंद ने कहा कि दुनिया की प्रमुख नौसेनाओं में से एक भारतीय नौसेना को हमारे समुद्री पड़ोसी हिंद महासागर क्षेत्र में एक पसंदीदा सुरक्षा भागीदार के रूप में देखते हैं। राष्ट्रपति कोविंद ने मानवीय संकटों तथा प्राकृतिक आपदाओं के दौरान लोगों की सहायता करने में भारतीय नौसेना द्वारा निभाई गई भूमिका की भी सराहना की। उन्होंने पिछले साल कोविड 19 और महाराष्ट्र-गुजरात तट पर चक्रवात के दौरान बचाव कार्यों में नागरिकों के प्रत्यावर्तन में इसकी भूमिका की भी प्रशंसा की।

VARANASI TRAVEL
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: