Politics

गुजरात वि.स. चुनाव 2022 : ऐतिहासिक जीत की ओर भाजपा, नेताओं में उत्साह

नई दिल्ली । गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के चुनाव नतीजों की दिशा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में उत्साह है। भाजपा यहां लगातार बढ़त बनाए हुए है। इस बात से भाजपा में उत्साह है और पार्टी ऐतिहासिक जीत को लेकर पूर्णरूप से आश्वस्त हैं।

केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा गुजरात में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि गुजरात में भाजपा की विजय व्यापक रूप से अपेक्षित था।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने संसद भवन परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव एकतरफा भाजपा जीत रही है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है, लोगों ने उसके पक्ष में मतदान किया है।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि गुजरात में भाजपा की जीत का कारण सुशासन और विकास है । मेघवाल ने कहा कि गुजरात में लोग भाजपा से खुश हैं। इसी लिए भाजपा वहां ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है।

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि भाजपा के विकास मॉडल पर गुजरात की जनता मुहर लगाने जा रही है। यहां पार्टी ऐतिहासित जीत दर्ज करने जा रही है। जोशी ने कहा कि गुजरात की जनता ने जिस तरह से भाजपा पर भरोसा जताया है उसके लिए वह गुजरात की जनता के आभारी हैं।

वहीं, भाजपा महासचिव (संगठन) बीएल संतोष ने ट्वीट कर कहा कि गुजरात के चुनाव नतीजे ऐतिहासिक हैं। मत प्रतिशत में भी जबरदस्त इजाफा हुआ है। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति जनता की विश्वसनीयता और कार्यकर्तां के अथक परिश्रम की देन है।

उल्लेखनीय है कि गुजरात चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के मुताबिक भाजपा 154 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 19 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि आम आदमी पार्टी 06 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि हिमाचाल प्रदेश में कांग्रेस 39 सीटों पर आगे है। वहीं भाजपा 26 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।(हि.स.)

VARANASI TRAVEL
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: