भाजपा नेता की पिटाई के मामले में सपा विधायक पर मुकदमा
अमेठी : समाजवादी पार्टी (सपा) से चुनाव जीत कर तीसरी बार विधानसभा पहुंचे गौरीगंज के विधायक राकेश प्रताप सिंह को थाना परिसर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता की पिटाई करना महंगा पड़ गया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर विधायक एवं उनके भाई समेत 12 नामजद एवं एक अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के गौरीगंज नगर पालिका अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी रश्मि सिंह के पति दीपक सिंह पर थाना परिसर में हुये हमले और उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह एवं उनके भाई सहित 12 नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा गंभीर धाराओं में पंजीकृत किया है। वही एक अज्ञात के नाम भी उन्हीं धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने पीड़ित दीपक सिंह का मेडिकल कराकर पूरे मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दिया है।(वार्ता)
https://twitter.com/BJYAM11/status/1656236656796786693
सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह
की गुंडई आई सामने..गौरीगंज कोतवाली में ही भाजपा नगरपालिका प्रत्याशी श्रीमती रश्मि सिंह के पति दीपक सिंह पर जानलेवा हमला। pic.twitter.com/bCCMaLrCLH
— BJP Amethi (@BJP4Amethi) May 10, 2023