Crime

शिक्षक ने लगाया अपने माथे पर कलंक, छात्र से किया कुकर्म का प्रयास

नाराज लोगो ने की शिक्षक की पिटाई

लार, देवरिया। शिक्षक यह शब्द अपने आप में बहुत ही महत्वपूर्ण हो जाता है। अर्थात जिससे मनुष्य अपने जीवन की बहुमूल्य शिक्षा चाहे वह व्यक्तिगत शिक्षा हो, व्यवसायिक शिक्षा हो, या व्यवहारिक शिक्षा हो चाहे जैसी भी शिक्षा लेनी हो एक गुरू की आवश्यकता होती है। जो अपने ज्ञान से मानव जीवन को धन्य करता है। उस शिक्षक का महत्व भगवान के समान होता है। लोग उस गुरू उस शिक्षक की पूजा करते है जिसके कारण वह व्यक्ति अपने जीवन में सफल हो पाता है। पर वही एक शिक्षक ऐसे भी है जो अपने माथे पर कलंक का टिका लगा लिए है। लार थाना क्षेत्र के लार नगर के एक प्राइवेट विद्यालय के शिक्षक ने एक छात्र से कुकर्म का प्रयास किया। जानकारी होने पर छात्र के परिजनों ने आरोपी शिक्षक की पिटाई कर पुलिस को सौप दी। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार लार नगर के एक वार्ड निवासी एक शिक्षक नगर में ही एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने का कार्य करता है। लाँकडाउन के बाद सभी विद्यालय बंद है। शिक्षक कुछ छात्रो को उसी विद्यालय में कोचिंग कराता है। शुक्रवार को वह विद्यालय में गया और कोचिंग के बाद विद्यालय को बंद कर दी। शिक्षक ने एक नाबालिग छात्र को मोबाइल और टाँफी इत्यादि देने के बहाने विद्यालय में रोक लिया। सभी छात्रों के जाने के बाद आरोपी शिक्षक उस नाबालिग को कमरे में ले जाकर कुकर्म का प्रयास किया। छात्र ने शोर मचाया तो शिक्षक ने उसे चुप कराने की कोशिश की। छात्र रोते हुए अपने घर पहुंच कर घर वालों को शिक्षक की करतूत बताई। नाराज परिजन विद्यालय पहुंच कर आरोपी शिक्षक की जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में ले लिया। आरोपी शिक्षक को पुलिस ने पास्को एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

VARANASI TRAVEL
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: